सीआईसी ने चलाया धरपकड़ अभियान

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर—बिलासपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर बेटिकट यात्रियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया गया। इस मौके पर टीटीई रेलवे पुलिस समेत वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम के अलावा सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाईन विशेष रूप से उपस्थित थे। स्टाफ के साथ अधिकारियों ने  एम्बुस लगाकर उस्लापुर में कई बेटिकट यात्रियों पर जुर्माना भी लगाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                   वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम ने उस्लापुर स्टेशन में किलाबन्दी, करगीरोड स्टेशन में एम्बुस और शहडोल-अनूपपुर के मध्य गाडियों को बीच में रोककर टिकट चैकिग किया। अभियान में 239 मामलों से 63 हजार से अधिक का जुर्माना ठोका गया।
                         बिना टिकट के 90 मामलों से 34 हजार से अधिक , अनियमित टिकट के 53 मामलों से 21 हजार से अधिक राशि वसूली गयी। टीम ने बिना बुक किये गये लगेज के 75 मामलों से 6 हजार से अधिक और गंदगी फैलाने के 21 मामलों 12 सौ रूपए वसूल किये।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close