सितम्बर में विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

BUNewबिलासपुर—बिलासपुर विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक 29 जुलाई को होगी। बैठक में पूर्व निर्धारित विषयों के अलावा सेवानिवृत कर्मचारियों की संविदा भर्ती पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    बिलासपुर विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की आठवी बैठक 29 जुलाई होगी। बैठक  में उपाधि प्रमाण पत्र वितरण पर चर्चा होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से प्राप्त पत्र पर चर्चा के अलावा संविदा कर्चारियों की नियुक्ति पर विचार विमर्श किया जाएगा। गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी रमेश बहादुर सिंह और एसएल नर्मदा के संविदा नियुक्ति के आवेदन पर निर्णय लिया जाएगा।

                               बैठक में बिलासपुर विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों को बोनस देने का मामला सामने होगा। पहले दीक्षांत समारोह को लेकर भी कार्यपरिषद में चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि इस बार दीक्षांत समारोह सितम्बर माह में आयोजित किया जाएगा। दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथी यूजीसी के पूर्व चेयरमेन डॉ वेदप्रकाश होगें। डॉ वेदप्रकाश इसके पहले  गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में भी मुख्यअतिथि थे।

                                            मालूम हो कि बिलासपुर विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह को करीब एक साल से टाला रहा है।विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह के लिए  मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को बुलावा भेजा था। लेकिन अंंत तक नाम तय नहीं हो सका

close