सामुहिक विवाह से अपव्यय पर रोक–अमर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

muslim jammat kraykram photo (3)बिलासपुर—प्रत्येक व्यक्ति समाज का अभिन्न अंग है। दरअसल सामाजिकता हमारी प्रवृत्ति है। प्रत्येक समाज आपसी प्रेम, सहयोग एवं सद्भावना से आगे बढ़ता है। बिलासपुर मुस्लिम जमात ने भी अपनी सामाजिकता से अपनी पहचान बनाई है। सामूहिक विवाह में मुस्लिम समाज ने आयोजित कर अपव्यय को रोका है। सही मायनों में समाज के सभी वर्गों के लिए एक मिशाल है। नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्रीरी अमर अग्रवाल ने आज बिलासपुर मुस्लिम जमात में शिरकत करते हुए यह बातें कही।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर मुस्लिम जमात ने सामाजिक कार्यों से 21 साल गुजारे हैं। मुस्लिम समाज के परंपरा में खतना का कार्य अनिवार्य होता है। जिसे जमात ने शिविर लगाकर प्रारंभ किया है। सामाजिक जीवन का शिविर के माध्यम से सरलीकरण अपने आप में बहुत बड़ी मिसाल है।

                  मंत्री अमर अग्रवाल  ने सामूहिक विवाह को समाज के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार के समेकित आयोजन से अनावश्यक व्यय से बचा जा सकता है। बिलासपुर की गौरवशाली परंपरा का निर्वाह करते हुए मुस्लिम जमात ने शांति, स्नेह और प्रेम को कायम रखा है। इसके लिए उन्होने जमात के लोगों को शुभकामनायें दी। उन्होंने निकाह में नवदंपति को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

                     कार्यक्रम को बिलासपुर मुस्लिम जमात के अध्यक्ष वहीदुल्ला खान ने संबोधित करते हुए जमात के किये गये कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. मंजूर अली राही को हाजी हसन अली पुरूस्कार प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। महापौर किशोर राय, निगम सभापति अशोक विधानी,  महेश चन्द्रिकापुरे, पार्षद सैयद, सैफुद्दीन. राजेश मिश्रा समेत मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों के अलावा भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

close