सात नेशनल हाइवे का शिलान्यास करेंगे केन्द्रीय परिवहन मंत्री

Chief Editor
3 Min Read

nheditरायपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कल 12 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के लिए सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। उल्लेखनीय है कि इन परियोजनाओं के तहत लगभग 342 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन और चौड़ीकरण के लिए राज्य सरकार के विभिन्न प्रस्तावों पर केन्द्र ने तीन हजार 197 करोड़ 64 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार प्रकट करते हुए इन सड़क परियोजनाओं को छत्तीसगढ़ की जनता के लिए केन्द्र की ओर से नये वर्ष 2016 की एक बड़ी सौगात बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 12 जनवरी को महान दार्शनिक, चिन्तक और महान देशभक्त स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर सड़क विकास की इन परियोजनाओं का शिलान्यास छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिन सड़क उन्नयन परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास किया जाएगा, उनमें एनएचडीपी-चार के तहत रायपुर-सिमगा खण्ड, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के 4/6- लेन उन्नयन और चौड़ीकरण कार्य के लिए 766.74 करोड़ रूपये मंजूर किए गए हैं। इसकी लम्बाई 48.58 किलोमीटर है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही सिमगा-सरगांव खंड, में 4-लेन उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य लम्बाई 42.446 किलोमीटर में किया जाएगा। इसके लिए 639 करोड़ 64 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। इसी मार्ग पर सरगांव-बिलासपुर खंड, में भी 4- लेन उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य, 35.50 किलोमीटर में किया जाएगा। इसके लिए 535 करोड़ 22 लाख रूपए की स्वीकृति दी गयी है। अधिकारियों ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र, लोकनिर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित एनएचडीपी-चार योजना के तहत पैकेज- एक में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के चिल्फी-कवर्धा खंड का दो- लेन मय पेव्हड शोल्डर उन्नयन कार्य किया जाएगा। इसकी लम्बाई 50.88 किलोमीटर और स्वीकृत राशि 291 करोड़ 05 लाख रूपये है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर ही पैकेज-2 में कटघोरा-शिवनगर खंड का दो- लेन मय पेव्हड शोल्डर उन्नयन कार्य मंजूर किया गया है। इसकी लम्बाई 80.30 किलोमीटर, और स्वीकृत राशि 485 करोड़ 44 लाख रूपए है।

close