साँई कंस्ट्रक्शन रजिस्ट्रेशन निरस्त करने का आदेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

town hall 1बिलासपुर– निगम आयुक्त ने समय पर काम पूरा नहीं करने और कार्य में लापरवाही करने को आधार बनाते हुए छत्तीसगढ सरकार को पत्र लिखकर सांई कंस्ट्रक्शन को डीमोशन किए जाने की अनुशंसा की है। निगम आयुक्त ने पत्र में सांई कंस्ट्रक्शन के रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने को भी कहा है। आज निगम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पत्र को लोकनिर्माण विभाग महानदी भवन छत्तीसगढ़ शासन को भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              जानकारी के अनुसार सांई कंस्ट्रक्शन को वार्ड क्रमांक 46 मुक्तिधाम चौक से सीपत रोड होते हुए बंगालीपारा तक सड़क डामरीकरण का जिम्मा दिया गया था। सांई कन्स्ट्रक्शन के ठेकेदार सुदामा शुक्ला से  22 जनवरी को 2013 को अनुबंध किया गया था। कार्य को तीन महीने में पूरा किया जाना था। बार-बार रिमांइड के बाद भी सुदामा शुक्ला ने कार्य में लापरवाही की है।

                     कार्य में लेटलतीफी होते देख निगम ने 25 मार्च 2015 को संशोधित कार्यादेश देते हुए स्थल परिवर्तन राजकिशोर नगर मुख्यमार्ग शनि मंदिर से उर्जा पार्क होते हुए सीपत रोड तक का मुख्यमार्ग में पेंच रिपेयरिंग और डामरीकरण करने को कहा। बावजूद इसके सांई कंस्ट्रक्शन ठेकेदार सुदामा शुक्ला ने आदेश को गंभीरता से नहीं लिया।

                        निगम आयुक्त रानू साहू ने शासन को लिखे पत्र में बताया है कि कार्य के लिए विधिवत ठेका की जानकारी दी गयी थी। सांई कंस्ट्रक्शन को  24 लाख 56 हजार में तीन महीने के भीतर काम कर सूचना देना था। बावजूद इसके काम समय पर पूरा नहीं किया गया। शासन को लिखे पत्र में निगम आयुक्त ने बताया है कि सुदामा शुक्ला को इसके लिए 6 बार पत्र लिखा गया। हर बार उन्होने काम पूरा नहीं होने के कारण बताए। जो अनुबंध के खिलाफ है। काम पूरा नहीं होेने से जनता को भारी परेशानी हो रही है।

                          पत्र में सांई कंस्ट्रक्शन के गतिविधियों का भी जिक्र किया गया है। उन्हें काम काज के प्रति गैर जिम्मेदार भी बताया गया है। निगम ने सडको के डामरीकरण के कार्य पूरा नहीं होने,गुणवत्ताहीन कार्य करने और आदेशों का उल्लंघन करने के कारण बिन्दु क्रमांक 7-2 के तहत सांई कंस्ट्रक्शन को डीमोशन और डी-रजिस्ट्रेशन किये जाने को कहा है।

                    निगम ने प्रमुख सचिव,नगरीय प्रशासन,लोक निर्माण विभाग,संचालक नगरीय प्रशासन रायपुर,अधीक्षण अभियंता बिलासपुर,कार्यपालन अभियंता,लेखाधिकारी को पत्र भेज दिया है। डी रजिस्ट्रेशन किये जाने की जानकारी सांई कंस्ट्रक्शन को भी दी है।

Share This Article
close