सब्जी विक्रेताओं को सौगात..अमर ने कहा..नगर ने लिया महानगर का आकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_0019 बिलासपुर—नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने सरकण्डा स्थित मुक्तिधाम के पास नवनिर्मित हाट बाजार का लोकार्पण किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि 20 साल में शहर का तेजी से विकास हुआ है। यहां शनिचरी बाजार में ही थोक और फुटकर सब्जी का कारोबार होता था। समय के साथ शहर ने महानगर का आकार ले लिया है। अरपा नदी के पार सरकण्डा एक छोटा सा कस्बा हुआ करता था। आज सरकण्डा को शहर का सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र कहा जाता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर ने कहा कि सरकंडा क्षेत्र में अपोलो जैसे बडे अस्पताल, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एसईसीएल मुख्यालय, बडी बडी कालोनी,  हैं। क्षेत्र में गरीब तबके के लोग अपना व्यवसाय रोड किनारे ठेला लगाकर करते हैं। उन्हें आए दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। अब लोगों के लिए व्यवस्थित हाट बाजार बन गया है। अग्रवाल ने व्यापारियों से कहा कि, हाट बाजार की सुंदरता आपके अपने हाथों में है। स्वच्छता पर सभी लोग विशेष ध्यान रखें।

                       अग्रवाल ने हाट बाजार के हितग्राहियों को चाबी सौंपते हुए बधाई दी।  कार्यक्रम को महापौर किशोर राय, कमिश्नर सौमिल रंजन चौबे ने भी संबोधित किया। मौके पर एम.आई.सी. सदस्य निगम अधिकारी,कर्मचारी समेत सरकण्डा क्षेत्र के नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

निकाय मंत्री का कार्यक्रम
निकाय मंत्री अमर अग्रवाल रविवार को  सुबह 11 से 12 बजे के बीच निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे। 12 बजे नूतन चौक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भूमि पूजन करेंगे। ट्रांसपोर्ट नगर में 1 बजे प्लाहा ट्रांसपोर्ट केरियर का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 3.30 बजे मुंगेली चौक छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन नाई समाज के जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  4.30 बजे राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में जिम भवन का लोकार्पण अमर करेंगे। 5.30 बजे  कतियापारा में गौशाला शेड का लोकार्पण और भूमि पूजन में शिरकत करेंगे। शाम 6.30 बजे पी.ड्ब्ल्यू.डी. सडक का भूमि पूजन सिंधी कालोनी चौक में उपस्थित रहेंगे। शाम 7 बजे गोंडपारा में अमर अग्रवाल सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।

close