वेलकम डिस्लेरीः वायलर फटने से 5 मजदूर जख्मी…अपोलो में चल रहा इलाज

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20170522-WA0656 बिलासपुर—बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र छेरकाबांधा वेलकम डिस्लेरी में वायलर ब्लास्ट होने से 5 लोग गभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। घटना के बाद जख्मी लोगों को अपोलो में भर्ती कराया गया। सिम्स में भर्ती एक मरीज को भी अपोलों रिफर कर दिया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी घायलों को देखने अपोलो पुहंच रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज का निर्देश भी दिया है।

                                           बिलासपुर जिले के कोटा स्थित छेरकाबंधा वेलकम डिस्लेरी फैक्ट्री में वायलर फटने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से सभी जख्मी लोगों को आनन फानन में अपोलो में भर्ती कराया गया। सिम्स में भर्ती एक जख्मी को भी इलाज के लिए अपोलो रिफर कर दिया गया है।

                     जानकारी के अनुसार सुबह करीब दस बजे वेलकम डिस्लेरी कारखाना में रोज की तरह मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान वायलर फटने से पांच मजदूर चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि उस दौरान मजदूर डिस्लेरी कारखाना में आवास एल्कोहल टैंकर के पास वेल्डिंग का काम कर रहे थे। वेल्डिंग की चिन्गारी से आग लग गयी। वायलर में जमकर धमाका हुआ। धमाके के चपेट में फैक्ट्री के पांच मजदूर आ गए।IMG-20170522-WA0660

                          धमाके की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पांचों मजदूरों को 108 के सहयोग से सिम्स और बाद में अपोलो में भर्ती किया। लोगों ने बताया कि आवास एल्कोहल टैंकर में रिसाव की शिकायत थी। बावजूद इसके वेलकम फैक्ट्री प्रबंधन ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। आज सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच वेल्डिंग के दौरान एक चिन्गारी टैंकर से रिसाव हो रहे एल्कोहल को पकड़ ली। देखते ही देखते वायलर ब्लास्ट हो गया।

तहसीलदार देखने पहुंचे

                    मरीजों को देखने जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार नारायण गभेल अपोलो अस्पताल गए। अपोलो प्रबंधन से जख्मी लोगों की जानकारी ली। उन्होने प्रबंधन को बेहतर इलाज करने का निर्देश भी दिया। मरीजो से मिलकर गभेल ने सांत्वना भी दी।

विवादों का वेलकम

               छेरकाबंधा स्थित वेलकम डिस्लेरी का विवादों का गहरा नाता है। कुछ साल पहले भी गैस रिसाव और वायलर फटने से एक मजदूर हुई थी। जिसे लेकरछेरकाबंधा के ग्रामीणों ने बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि गैस रिसाव से गांव में रहना मुश्किल हो गया है।

अपोलो में भर्ती घायल मजदूरों के नाम

 IMG-20170522-WA0615                       वायलर फटने से घायल मजदूरों के नाम कृष्ण कुमार पिता गणेश राम उम्र 36 साल हम्माली का रहने वाला है। अनिल कुमार ध्रुव पिता जगदीश ध्रुव उम्र 27 साल खुरदर का निवासी है। घर्मराज पिता गोपी सोनी उम्र 42 साल बिहार का है। अजय कुमार जायसवाल पिता राममिलन जायसवाल उम्र 44 साल रामनगर कोटा का निवासी है। पांचवे मजदूर का नाम कोटा निवासी जगदेव ग्वाल ऊर्फ जग्गू बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

                    कोटा थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि खबर मिलने के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले में थाना स्तर पर जांच की जा रही है। शासन के आदेश पर उच्च स्तरीय जांच भी होगी। फिलहाल प्रबंधन पर दवाब बनाया जा रहा है कि काम के दौरान घायलों को मुआवजा दे। फिलहाल जांच के साथ मुआवजा की कार्रवाई की जा रही है।

9617775718

close