वीसी को नम आंखों से कांग्रेसियों ने किया याद

BHASKAR MISHRA

IMG-20170611-WA0000बिलासपुर—कांग्रेस भवन कार्यालय में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई गयी। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। नेताओं ने विद्याचरण के चित्र पर माल्यार्पण किया। वीसी के जीवन पर बारी बारी से प्रकाश डाला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश तिवारी ने की। कार्यक्रम वरिष्ठ नेता जफर अली ने विद्याचरण की कार्यशैली और जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने विद्याचरण को युगदृष्टा बताया। नेताओं ने कहा कि विद्याचरण का बिलासपुर के प्रति विशेष अनुराग था। उन्होने बिलासपुर के लिए हमेशा काम किया।

             पुण्यतिथि कार्यक्रम को विनोद शर्मा, त्रिभुवन कश्यप, एसपी चतुर्वेदी,चन्द्रहास शर्मा,शिवा मिश्रा, अभय नारायण राय,ऋषि पाण्डेय,सीमा पाण्डेय,अरविन्द शुक्ला, शैलेन्द्र जायसवाल,अनिल शुक्ला,अनिल चौहान ने संबोधित किया।

        इस मौके पर उपस्थित हेमन्त दिघ्रस्कर,तरू तिवारी,कमलेश शर्मा,गणेश रजक,सुभाष ठाकुर,मनोज शर्मा,दीपक पाण्डेय समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। सभी ने विद्याचरण को श्रद्धांजली दी।

close