वांडेट आरोपियों पर गिरी गाज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20150730-WA0008IMG-20150730-WA0007बिलासपुर— थाना रतनपुर मामले दो अलग- अलग मामले में पुलिस ने दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मस्तूरी थाना में मोस्टवांटेड है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों से मस्तूरी मामले में भी पूछताछ होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                बिलासपुर जिला पुलिस ने उत्तर प्रदेश और झारखण्ड निवासी दो आरोपियों को रतनपुर थाने में दर्ज दो अलग- अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। दोनों आदतन बदमाश और मवेशी तस्कर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मालूम हुआ कि दोनों मस्तूरी थाने में मोस्टवांटेड हैं। फिलहार दोनों की इस मामले में भी गिरफ्तारी की जाएगी।

                       मिली जानकारी के अनुसार मवेशी तस्कर इमरान कुरैशी पिता यासीन कुरैशी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले के सरवट हाजीपुरा का निवासी है। बिलासपुर में वह भारतीयनगर मस्जिद के पास रहता है। यहां से वह अपने मंसूबों पर विभिन्न अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया करता है। मवेशी तस्कर शब्बीर कुरैशी झारखण्ड के जिला देवघर गांव नवाडीह का रहने वाला है। बिलासपुर स्थित मसानगंज में रहता है।

                           फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इन दोनों से अभी अन्य आपराधिक मामलों में भी जानकारी मिल सकती है।

close