लौहपुरूष को कांग्रेस की श्रद्धांजली

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20151215-WA0002बिलासपुर— कांग्रेसियों ने सरदार बल्लभभाई पटेल को पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दी। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम पर राजनीति करने वालों को आड़े हांथ लिया। कांग्रेसियों ने सरदार पटेल को राष्ट्र का सच्चा सपूत बताते हुए कहा कि सरदार पटेल को अपना बताने वाले लोग कहां गए। शायद पुण्य तिथि का उन्हें जानकारी ही ना हो।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                सिम्स स्थिति सरदार बल्लभ बाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ कांग्रेसियों ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री को रूंधे गले से याद किया। इस मौके पर संक्षिप्त भाषण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता चिंतावन ओतलवार ने की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफर अली ने कहा कि सरदार पटेल का दूसरा नाम समेकित भारत है। यदि वे नहीं होते तो आज भारत की तस्वीर इतनी सुंदर नहीं होती। देश के तीन तरफ समुद्र घिरे भारत को विहंगम स्वरूप देने का काम लौहपुरूष ने ही किया है। आज उन्ही की बदौलत भारत तमाम विभिन्नताओं के बाद भी एकता का लोह विश्व के सामने रखा है।

                        सरदार पटेल की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस नेता शैलेन्द्र जायसवाल ने कहा कि गांधी को भारत में राजनीति के मंच पर पहली बार सामने लाने का काम लौहपुरूष ने ही किया है। सरदार पटेल गांधी के अन्यवय भक्त थे। यह केवल सरदार पटेल के बस की ही बात थी कि बिना हथियार और झगड़े के उन्होने कुनबे में बंटे देश को एक कर विश्व का शक्तिशाली देश भारत बनाया। शैलेन्द्र ने बताया कि सरदार पटेल की प्रतिभा और कार्यप्रणाली से अंग्रेज भी भक्त थे। सरदार पटेल दूरदर्शी और स्वप्न दृष्टा थे। जिसका नजारा आज हमारे सामने अखण्ड भारत के रूप में है।

             कार्यक्रम को संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पटेल के नाम पर राजनीति करने वाले आज कहां है। सिर्फ पटेल को अपनाने और प्रतिमा बनाने से लौह पुरूष किसी विचारधारा के नहीं हो सकते है। उन्होंने कहा कि आज पटेल जी की जयंती है। लेकिन कोई भी भाजपा नेता सरदार पटेल को याद किया हो ऐसी जानकारी उन्हें आज नहीं है। अभय ने कहा कि सरदार पटेल देश के सच्चे सपूत थे। कांग्रेस उनके पदचिन्हों पर चलकर देश के विघ्नसंतोषियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा।

close