लोकापर्ण समारोह में शामिल होंगे निकाय मंत्री

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

amar inter.बिलासपुर—निकाय मंत्री अमर अग्रवाल 12 जनवरी गुरूवार को नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें। अमर अग्रवाल सुबह 11 बजे नगर पालिका परिषद तिफरा के तिफरा बस्ती स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित विकास कार्यो के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सम्मिलित होगें। दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित सुलभ काम्पलेक्स का जनता को समर्पित करेंगे। दोपहर 12.15 बजे लिंकरोड स्थित कौशलेन्द्र राव लाॅ काॅलेज में नवनिर्मित म्यूट हाॅल का लोकार्पण करेगें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           दोहपर 1 बजे सरकण्डा मुक्तिधाम चौक स्थिति पंडित रामदुलारे दुबे शासकीय शाला में नवनिर्मित जिम भवन का लोकार्ण करेंगे। दोपहर 1 बजे के बाद बंगालीपारा सरकण्डा स्थित सुदर्शन भवन में आयोजित विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण समारोह में शामिल होगें। शाम 4.30 बजे जिला मुंगेली स्थित ग्राम देवरहट में अहिर नृत्य और छेरछेरा महोत्सव का आनंद उठाएगे।

               निकाय मंत्री शाम 6.30 बजे शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा स्थित सूर्यवंशी समाज सामुदायिक भवन में विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण समारोह में शामिल होगें। शाम 7.30 बजे ईमलीपारा स्थित पंजाबी हिन्दू महिला संस्था भवन के प्रथम तल का लोकार्पण समारोह में शामिल होगें। रात्रि 8 बजे जांजगीर रोड स्थित ग्राम ढेका में संचालित केरियर पांईट बर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेगें।

close