लोकसेवा आयोग को कांग्रेसियों ने घेरा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160125-WA0027रायपुर—छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सिविल जज की भर्ती परीक्षा में कैबिनेट के आयु सीमा में 5साल के छूट के प्रस्ताव को लागु नही किये जाने का विरोध किया है ।कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुये पीएससी दफ्तर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओ को पुलिस प्रशासन ने दफ्तर में घुसने से रोक दिया। सुरक्षा जवानों ने कार्यालय का मुख्य द्वार बन्द कर दिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   पीएससी अध्यक्ष से मिलने पहुंचे कांग्रेसियों पुलिस रैवेये का विरोध किया। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पीएससी दफ्तर के बाहर मुख्य द्वार के सामने बैठकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस को कार्यकर्ताओ के विरोध के सामने झुकना पड़ा और शहर अध्यक्ष के साथ पांच लोगो को चर्चा करने भीतर जाने दिया।

                    रायपुर  शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने कहा कि  राज्य सरकार ने कैबेनिट में छत्तीसगढ़ मूल निवासियों को 31 दिसम्बर 2016 तक छत्तीसगढ़ में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षा में 5 साल छूट देने का प्रस्ताव पारित किया है। बावजूद इसके लोक सेवा आयोग ने सिविल जज की भर्ती प्रक्रिया में कैबिनेट के फैसले को नजरअंदाज कर छत्तीसगढ़ के मूल निवासियो को आयु सीमा में मिलने वाली छुट के लाभ  से वंचित किया।

                   पीएससी के गफलतबाजी के कारण छूट का लाभ नही मिलने से  होनहार पढ़े लिखे युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है ।कांग्रेस ने कैबिनेट के प्रस्ताव को अमल में नही लाने पर लोक सेवा आयोग अध्यक्ष से कैबेनिट के फैसले को लागु करने की मांग की। विकास उपाध्याय ने लोक सेवा आयोग से आयु सीमा सिविल जज परीक्षा में आयु सीमा में छूट देने में हुई भूल के कारण आवेदन जमा करने में चुके लोगो को पुनः आवेदन जमा करने सिविल जज भर्ती परीक्षा की अन्तिम तिथि आगे बढाने की मांग की है ।

close