रैली में रहेगी अंतागढ़ की गूंज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

CONGRESS BAITHAK 002बिलासपुर– प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी 22 जनवरी को धरना प्रदर्शन और रैली निकालेगी। धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद करूणा शुक्ला और प्रदेश उपाध्यक्ष पी.आर. खुंटे भी शामिल होंगे। इस मौके पर कांग्रेसी नेता सरकार पर किसान आत्महत्या,अंतागढ़ टेपकाण्ड समेत समर्थन मूल्य और बोनस को लेकर दबाब बनाएंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             जिला कांग्रेस कमेटी की सभी ईकाई और मोर्चा पदाधिकारी,कार्यकर्ता चार बिन्दुओं को लेकर 22 जनवरी को गांधी चौक से नेहरू चौक तक रैली निकालेंगे। संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि चार बिन्दुओं को लेकर निकाली जाएगी। अन्तागढ़ टेपकांड में दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही और किसानों के लिए धान 2100रू. प्रति क्विंटल 300रू.  बोनस दिए जाने का दबाव सरकार पर बनाया जाएगा। सूखे और कर्ज से परेशान 53 किसानों ने आत्महत्या की है। पीड़ित परिवार के लिए सरकार से  20-20 लाख रूपए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी के लिए दबाव बनाया जाएगा।

                संभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस हमेशा से आउटसोर्सिंग के खिलाफ है । लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार स्थानीय योग्यता को नकारते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी नौकरी बाहरी लोगों को बांट रही है।  सरकारी की तुगलकी सोच के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।

                                      प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि अन्तागढ़ टेपकांड प्रजातांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। सरकार ने जनता के अधिकारों का हनन किया है। मरवाही विधायक अमित जोगी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीत जोगी और मंतूराम पवार ने लोकतंत्रिक मूल्यों का गला घोंटा है। कांग्रेस पार्टी प्रजातांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास करती है। संविधान की व्यवस्था को अक्षुण्ण रखने के लिए पार्टी के साथ विश्वासघातियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। ताकि भविष्य में जनता के साथ विश्वासघात करने का किसी में साहस ना हो। लेकिन भारतीय जनता पार्टी  ने अभी तक  कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

                       अटल ने बताया कि आडियों में बड़ी रकम की लेन-देन की बात हो रही है। मंतुराम पवार ने पिछले 2 सालों में जो सम्पत्ति बनाई है उसकी जांच होनी चाहिए।  इतना पैसा कहा से और कैसे आया।

close