राहुल का दौरा मिसफायर……

Chief Editor
3 Min Read
dharam-lal-kaushik
रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लांंचिग को असफल करार देते हुए कहा कि भूपेश बघेल की गलत पायलेटिंग व लैंडिग के कारण राहुल गांधी की लांचिग फेल हो गई है। कांग्रेस ने अपने उपाध्यक्ष के लिए भूमि अधिग्रहण बिल पर प्रदर्शन के लिए उस स्थान का चयन किया जहॉ की जमीन सरकार ने अधिग्रहित ही नहीं की और राहुल गांधी केवल मिसफायर कर शोर मचाते हुए अपने दौरे की रश्म अदायगी कर चले गए।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी बोल रहे है कि कांग्रेस गरीब, किसान के लिए कार्य करेगी लेकिन हम राहुल गांधी से पूछते है 60 साल तक कांग्रेस ने राज किया फिर भी देश की आबादी का एक प्रतिशत ही 10 लाख से ऊपर का घर खरीद सकने में सक्षम है फिर पूरी आबादी को घर दिलाने के लिए कांग्रेस को शासन के लिए कितने हजार वर्ष चाहिए यह जनता समझ रही है। यदि भूमि बिल से रियायती हाउसिंग स्कीम के तहत 2022 तक हर परिवार को घर दिलाने की सोच प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को ध्यान में रखकर ही बनाई है तो कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर विकास को अमीरों से जोड़ रही है। सस्ते घर बनेंगे, सड़क बनेगा, पुल बनेगा, सिंचाई के लिए बांध बनेंगे, सेना को अपने लिए जमीन मिलेगी तो क्या गांव,गरीब, किसानों को फायदा नहीं होगा?
 उन्होने कांग्रेस पर राहुल गांधी को पूरा होम वर्क नहीं कराने का आरोप लगाते हुए प्रश्र किया कि 60 साल के कांग्रेस शासन में क्यों सीचिंत भूमि कम हुई?, क्यों गांव का किसान शहरों की झोपड़-पट्टी रहने के लिए मजबूर हुआ? क्यों कृषि मजदूर की संख्या कम हुई?
 धरमलाल कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी अपने को किसानों गरीबों का शुभचिंतक बता रहे है लेकिन उस समय क्यों चुप रहे हैं जब उनके जीजा रार्बट वाड्रा किसानों की जमीन कौडिय़ों के मोल खरीद रहे थे और कांग्रेस शासक मुख्यमंत्री उसी जमीनों का डायवर्सन कर राबर्ट वाड्रा को करोड़ो का लाभ दिलवा रहे थे। यदि राहुल किसानों के शुभचिंतक है तो हरियाणा में भी किसानों के विषय में बोलने की हिम्मत दिखाए।
close