राष्ट्रीय सम्मान से समझौता नहीं – भाजपा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
unnamedरायपुर—रायपुर जिला भारतीय जनता पार्टी ने जन स्वाभिमान अभियान के तहत शहर की जनता से संवाद किया। इस मौके पर जिला भाजपा रायपुर अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर जमकर भडास निकाली । जनता से संवाद कार्यक्रम स्पोर्ट काम्पलेक्स बूढापारा में आयोजित किया था। अशोक पाण्डेय ने कांग्रेस और उनके नेताओं पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

                           जनता से संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर विधान सभा के विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा कि हम जो भी है और जैसे भी हैं..भारत माता के आर्शीवाद से हैं। हमारा रोम-रोम भारत माता का ऋणी है। कोई भी व्यक्ति या राजनीतिक दल हमारी भारत माता की ओर ऑख उठाकर उसका भारत में जीना मुहाल कर देंगे। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की घटना की निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जो भी कदम उठाया उसका हम स्वागत करते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      रायपुर विकास प्राधीकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ग विशेष के तुष्टीकरण करने वाली पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करना अपने एजेंडा में शामिल कर लिया है।  इस एजेंडे के तहत वे राजनीति में किसी भी स्तर तक गिरने के लिए तैयार है।अपने अभिनव कार्यक्रमों की बदौलत मोदी विश्व में भारत को नाम रोशन किया है। कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। देश में अस्थिरता फैलाने का काम कर रहे हैं।

                 पूर्व महापौर सुनील सोनी ने कहा कि जनता की टैक्स की कमाई से चलने वाले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय को कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति के चलते देश विरोधी गतिविधियों का केन्द्र बना दिया है। अब मोदी जी राष्ट्रवादी सरकार इस पर नकेल कस रही है तो कांग्रेस को तकलीफ होना शुरू हो गया है।

               नगर निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि सामने स्थापित स्वामी विवेकानंद की मुर्ति हम सब को प्रेरित करती है कि भारत के युवाओं का आचरण कैसा होना चाहिए।  उसके विपरीत जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र कैसा आचरण कर रहे हैं। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों के भारत विरोधी नारों की निंदा की।

Share This Article
close