राष्ट्रीय युवा खेल महोत्सव में छग को चार पदक

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

samapan_yuva2बिलासपुर—हरियाणा के रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन रजत समेत कुल चार पदक हासिल किया है। महोत्सव में रलिया गांव के पंथी टीम को विशेष सराहना मिली है। आयोजकों की मांग पर पंथी टीम ने महोत्सव के अलावा अलग से प्रदर्शन कर लोगों की जमकर तालियां बटोरी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        मालूम हो कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय छत्तीसगढ ने बिलासपुर में पांच से सात जनवरी के बीच तीन दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रतियोगिता के बाद प्रतिभागियों समेत अधिकारियों और कर्मचारियों की 77 सदस्यीय टीम ने हरियाणा के रोहतक में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

                               राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी के बीच किया गया। छत्तीसगढ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में कुल चार पदक हासिल किए। पंथी नृत्य को आयोजकों ने विशेष रूप से सराहना की है।

बिलासपुर सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी एक्का ने बताया कि ओडिशी नृत्य में कुमारी मुग्धा सचकोण्डा ने रजत पदक हासिल किया है। कुचुपुड़ी में रिम्शा अम्बर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। हारमोनियम वादन में विनिश पटेल ने रजत और तबला वादन में दुष्यंत यादव ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में रजत पदक झटका है।

                     खेल अधिकारी एक्का ने बताया कि  लोगों ने मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम रलिया की पंथी टीम के प्रदर्शन को कई बार देखा। महोत्सव के बाद गणमान्य लोग और आयोजकों की मांग पर रलिया की पंथी टीम ने रंंगमंच पर अलग से प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने पंथी नृत्य की जमकर सराहना की। इसी तरह बांसुरी और भरतनट्यम समेत अन्य विधा में छत्तीसगढ़ प्रतियोभागियों के प्रदर्शन को लोगों ने पसंद किया।

                                    खेल अधिकारी एक्का ने बताया कि रोहतक में छत्तीसगढ़ के सभी प्रतियोगियों को जमकर तारीफ मिली है। इसका सारा श्रेय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भैयालाल रजवाड़े और सचिव सोनमणि वोरा को जाता है। सोनमणि वोरा के प्रयासों से युवाओं में खेल जगत की गतिविधियों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक्का के अनुसार संभागायुक्त निहारिका बारीक सिंह,खेल एवं युवा कल्याण आयुक्त अविनाश चंपावत और जिला कलेक्टर अन्बलंगन पी.ने भी युवाओं को खेल गतिविधियों की तरफ उत्साहित किया है। खासतौर पर प्रतियोगियों ने खेल सचिव सोनमणि वोरा के प्रयासों की जमकर तारीफ की है। खेल से जुड़े लोगों की माने तो इन दिनों युवाओं को भविष्य नजर आता है।

close