राष्ट्रपति के हाथो सम्मानित हुए शिक्षक

Shri Mi
1 Min Read

2816_1नई दिल्ली।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित शिक्षक दिवस के राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम बावामोहतरा (जिला-बेमेतरा) के प्रधान अध्यापक गोकुल प्रसाद बंजारे को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा और डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय तथा केन्द्रीय स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. सुभाष चंद्र खुंटिया भी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     गोकुल प्रसाद बंजारे को मिलाकर इस वर्ष छत्तीसगढ़ के छह शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है। इनमें शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय फुंडहर (माना विमानतल रोड जिला-रायपुर) के वरिष्ठ श्रेणी शिक्षक छन्नूलाल बंजारे, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ (जिला-राजनांदगांव) के वरिष्ठ श्रेणी शिक्षक विनयशरण सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम शेर (जिला-महासमुन्द) के वरिष्ठ श्रेणी शिक्षक हितेन्द्र कुमार शर्मा, गुरू घासीदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहका (भिलाई, जिला-दुर्ग) के हिन्दी के व्याख्याता डॉ. अशोक कुमार सुमन और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला सरकण्डा, जिला बिलासपुर के प्राचार्य अनिल कुमार तिवारी शामिल हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close