रायपुर को चार सौ करोड़़ का तोहफा..डाक्टरों की तलाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

raipur_smart_cityरायपुर—सरकार रायपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने इस साल 4 सौ करोड़ रूपए खर्च करेगी। अनुपूरक बजट में प्रावधान किए गए हैं। मिशन स्मार्ट सिटी के अंतर्गत रायपुर शहर के विकास के लिए 3 हजार 650 करोड़ का प्लान तैयार किया गया है। करीब 4 सौ करोड़ स्मार्ट सिटी मद में खर्च किए जाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         जानकारी के अनुसार रायपुर शहर विकास के लिए गुढिय़ारी- गोंदवारा रोड पर रेलवे ओवरब्रिज और अंडर ब्रिज बनाने की योजना है। सरकार ने योजना को मंजूरी दे दी है। रिंग रोड नंबर एक पर भाठागांव-राजेन्द्र नगर में फ्लाई ओव्हर को भी मंजूर किया गया है। अनुपूरक बजट में कई अहम योजनाओं का प्रावधान किया गया है।

                      शैक्षणक रूप से पिछड़े विकासखण्डों में 72 स्कूलों को पीपीपी मॉडल से संचालित किया जाएगा। इन स्कलूों पर 45 करोड़ रूपए खर्च किए जाएँगे। स्कूलों का संचालन डीएवी संस्था करेगी। ट्रिपल आईटी नया रायपुर के लिए सीट 80 से बढ़ाकर 120 कर दिया गया है। पीएचडी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है।

               बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा व्याज अनुदान के लिए एक करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध कराई गयी है। महिलाओं-बालिकाओं के लिए रायपुर और बिलासपुर मेडिकल कॉलेजों में ट्रामा सेन्टरों की स्थापना के लिए साढ़े 10 करोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए जिला अस्पतालों में सीपीएस मुंबई से  मान्यता प्राप्त पीजी कोर्स चलाने के लिए डेढ़ करोड़ का प्रावधान किया गया है।

close