राजेन्द्र का हत्यारा सलाखों के पीछे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150722-WA0009बिलासपुर— 20 जुलाई की सुबह तोरवा पावर हाउस के पास राजेन्द्र सिंह चौहान की हत्या हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए तोरवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या का कारण छींटाकशी करना बताया है।

तोरवा पुलिस ने आज बिलासागुड़ी में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कार्तिक ऊर्फ बाबी निषाद तोरवा के पास एक हॉटल में कर्मचारी है। हॉटल बंद होने के बाद वहीं सोया करता था। रात्रि में रोज शराब पीने राजेन्द्र सिंह के उसके पास आया करता था। घटना के दिन हॉटल बन्द होने के बाद बाबी निषाद के पास राजेन्द्र सिंह शराब पीने पहुंचा। दोनों ने छककर शराब पिया। इस दौरान राजेन्द्र ने बाबी पर पत्नी मामले को लेकर छीटांकसी करना शुरू कर दिया। बौखलाकर बाबी ने राजेन्द्र के सिर पर ईंटे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। राजेन्द्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बाबी मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक का हॉटल के कर्माचारी के साथ उठना बैठना था। हत्या के बाद से बाबी फरार है।

तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबी तोरवा क्षेत्र में ही कहीं छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर तोरवा पुलिस ने बाबी निषाद को तोरवा चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

close