रमन बोले रायपुर के विकास में पैसे की कमी नहीं होगी

Shri Mi
2 Min Read

IMG_20170214_205529_077रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ रायपुर से विकसित और स्मार्ट सिटी का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को रायपुर के रावणभांठा मैदान में लगभग 50 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले श्रीबालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस अड्डा के लिए भूमिपूजन सहित करीब 96 करोड़ रूपए की लागत के 53 विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे ये कार्य राजधानी रायपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

                   उन्होंने कहा कि बनने वाला अंतर्राज्यीय बस अड्डा एयरपोर्ट जैसा सुविधाजनक और सुन्दर होगा।सीएम ने इस अंतर्राज्यीय बस अड्डे के निर्माण के लिए ट्रस्ट द्वारा दान में दी गई 25 एकड़ भूमि के लिए पूर्व विधायक और दूधाधारी मठ के न्यासी राजेश्री महंत रामसुन्दर दास का आभार व्यक्त करते हुए किया और कहा कि कहा रामसुन्दर दास ने इतनी खूबसूरत और कीमती जमीन शहर के विकास के लिए दी। यह उनका बड़प्पन है।

                     मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर छत्तीसगढ़ का गौरव और आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है। रायपुर के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नही होने दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव और शहरों को खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान नागरिकों की जनसहभागिता से उत्साह के साथ चलाया जा रहा है।

                  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त बनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने राजधानी के नागरिकों से अपील की कि वो एक वर्ष पहले की इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्प के साथ जुट जाएं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close