युवा उत्सव शुरू,बिलासपुर में सभी कलाओं का समागम

Shri Mi
5 Min Read

yu_bsp1♦बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 12 जनवरी को जाएंगे रोहतक-बोरा
बिलासपुर।बिलासपुर में 17वीं राज्य स्तरीय युवा उत्सव का उद्घाटन गुरुवार को बहतराई आउटडोर स्टेडियम बिलासपुर में हुआ।इस तीन दिवसीय युवा उत्सव में प्रदेश के 27 जिलों के 1154 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, एकांकी नाटक, हिन्दुस्तानी एवं कर्नाटक शैली के शास्त्रीय गायन, सितार वादन, बांसुरी, तबला, मृदंगम, हारमोनियम, गिटार वादन, मणीपुरी, ओड़िसी, भरत नाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी, शास्त्रीय नृत्य व तात्कालीन भाषण जैसे 18 विधाओं में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                 yu_bsp2कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रणेता थे।इस लिए उनका जन्मदिवस राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा उत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिससे उनके जीवन के आदर्श और सिद्धांतों को युवाओं के बीच में पहुंचाया जा सके। छोटे से राज्य छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में विविध प्रकार के कला, संस्कृति का प्रदर्शन होता है और विभिन्न उत्सव मनाये जाते हैं। इस तरह के आयोजन में सारी विधाओं को एक जगह लाने का मौका मिलता है। राज्य युवा उत्सव में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं देखने को मिलेंगी।

                                              yu_bsp3कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि आज का दिन युवाओं का दिन है। सभी को एक-दूसरे से मिलने और एक-दूसरे की कला को सिखने का अवसर इस उत्सव में मिलेेगा। युवाओं में ताकत है कि देश के गौरवशाली विरासत को बनाएं रखें। यह कार्यक्रम अद्भूत है, एक ओर प्रतियोगिताएं होती है वहीं दूसरी ओर एक-दूसरे के माध्यम से उत्सव भी मनाया जाता है। यह सुरताल की विधा है, जिसे दुनिया उत्सव के नाम से जानेगी।

                                             खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 12 जनवरी से रोहतक हरियाणा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा।बोरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों के लिए रोहतक जाने हेतु विशेष ट्रेन में कोच की व्यवस्था भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर संभाग में पहली बार यह आयोजन हो रहा है। यहां प्रतिभागी अपने प्रदर्शन से राज्य का गौरव बढ़ायेंगे।

                                              स्वागत उद्बोधन कलेक्टर अन्बलगन पी. ने किया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय युवा उत्सव की विवरणिका का विमोचन किया गया।प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी जिलों के प्रतिभागियों ने आकर्षक वेशभूषाओं में विविध कला, संस्कृति एवं नृत्य का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक मार्च पास्ट में भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट के लिए जशपुर जिले की टीम को प्रथम पुरस्कार 10 हजार रूपये प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार दंतेवाड़ा जिले की टीम को साढ़े सात हजार रूपये और तृतीय पुरस्कार 05 हजार रूपये मुंगेली जिले की टीम को पमिला।

                                                  कार्यक्रम में संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह, पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव, नगर निगम महापौर किशोर राय एवं अन्य जनप्रतिनिधि, राज्य युवा आयोग के सदस्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.पी. मौर्य और राज्य भर से आये प्रतिभागी मौजूद थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close