युवा इंजीनियरों ने कहा संस्थान कर रहा आना कानी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

COLLECTORATEबिलासपुर—लक्ष्मीचंद इंस्टीट्यूट आफ  टेक्रोलाजी के छात्रों ने कलेक्टर से मिलकर कालेज प्रबंधन पर लैपटॉप नहीं दिेए जाने का आरोप लगाया है। छात्रों ने बताया कि लैपटाप आने के बाद भी छात्रों को नहीं दिया गया है। विद्यार्थी परेशान है…।  अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को स्कालरशिप नहीं दिए जाने का भी आरोप छात्रों ने प्रबंधन पर लगाया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       एलसीआईटी के सातवें सेमेस्टर के छात्रों ने कलेक्टर से मिलकर बताया कि अभी तक प्रबंधन ने लैपटाप नही दिया है। छात्रों के अनुसार महाविद्यालय में लैपटाप आ चुका है बावजूद इसके वितरण नही किया जा रहा है। संस्था के प्राचार्य कहते हैं कि लैपटाप मुख्यमंत्री  के हाथों वितरण कराया जाएगा। छात्रों ने बताया कि इस बीच मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बिलासपुर तीन बार आ चुके हैं। लेकिन प्राचार्य ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया।

                    छात्रों ने बताया कि लैपटाप वितरण नही होने से बहुत ज्यादा तो परेशानी नहीं है। लेकिन गरीब परिवार से संबध रखने वाले बच्चों को लैपटाप की सबसे ज्यादा जरूरत है। कीमत अधिक होने के कारण लैपटाप खरीदने में उन्हें परेशानी होगी।  लैपटाप नहीं होने से कमोबेश सभी छात्रों को प्रेजेण्टेशन समेत कई कामों में परेशानी आती है। समय पर लैपटाप वितरण कर दिया जाए तो विद्यार्थियों को समय पर प्रेजेण्टेशन देने में आसानी होगी।

वितरण का आदेश नहीं

               लक्ष्मीचंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी के प्राचार्य ने बताया कि लैपटाप वितरण के लिए आ गया है। लेकिन वितरण का आदेश अभी तक जिला प्रशासन से नहीं मिला है। आदेश के बाद लैपटाप का वितरण किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि संभावना है कि हम अगले सप्ताह तक लैपटाप का वितरण छात्रों के बीच कर देंगे।

close