युवक ने लगाई फांसी..जांच में जुटी पुलिस

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

sarkanda thanaबिलासपुर– सरकंडा जबडापारा में एक व्यक्ति फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। सूचना मिलते ही पुलिस को घटनास्थल पर पहुंच गयी। मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जानकारी के अनुसार सरकंडा जबडापारा निवासी सुरेश यादव पिता जोघन यादव कल रात परिजनो के साथ खाना खाकर साढे दस बजे सोने अपने कमरे में गया। सुरेश का कमरा सामने वाले मकान से दिखाई देता है। पडोसी ने करीब 11 बजे देखा कि सुरेश के कमरे में कुछ झूलता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने जब गौर किया तो पाया कि पंखे से सुरेश की लाश झूल रही है। पड़ोसी ने इसकी सूचना तत्काल सुरेश के पिता को दी।

                   जानकारी के बाद मृतक के पिता इसकी सूचना तत्काल सरकंडा थाने को दी। रात होने के चलते कार्रवाई नही हो पायी थी। आज पुलिस ने सुरेश के शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नही मिला है। मामले में सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया है। परिजनों से फांसी लगाये जाने के कारणों को लेकर पुलिस परिजनो से पूछताछ कर रही है।

close