मुंगेली-बेमेतरा में खुलेगा कृषि विज्ञान केन्द्र

Shri Mi
2 Min Read

5271ccरायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता मे केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने शुक्रवार को रायपुर में पांच दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेले का शुभारंभ किया। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने सिंह ने इस मौके पर प्रदेश के मुंगेली और बेमेतरा जिलों में नये कृषि विज्ञान केन्द्र खोलने की घोषणा की।केन्द्रीय कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि मार्च महीने तक सूरजपुर, कोंडागांव, बालोद और सुकमा में कृषि विज्ञान केन्द्र खोलने की स्वीकृति दे दी जाएगी।हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के हर जिले एक कृषि विज्ञान केन्द्र हो।केन्द्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय कृषि मेले के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार के कृषि विभाग और राज्य के किसानों को बधाई दी।

                                               राधामोहन सिंह ने उम्मीद जतायी कि किसान इस मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएंगे और खेती-किसानी के आधुनिक आधुनिक तरीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि किसान हमारे सबसे बड़े कृषि वैज्ञानिक है।डॉ.सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए नीम कोटेड यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने का उल्लेख करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय कृषि मंत्री सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close