मुंगेली के कम्पोजिट बिल्डिंग मे 118 कमरे

Shri Mi
3 Min Read

mungeli-3rd news ka photo

Join Our WhatsApp Group Join Now

♦मुख्यमंत्री 14 को करेंगे कम्पोजिट बिल्डिंग का लोकार्पण
♦साथ ही कोतवाली थाना भवन का भी होगा लोकार्पण
♦जिले के प्रभारी मंत्री अजय चंद्राकर और खाद्य मंत्री पुन्नुलाल मोहले भी होंगे शामिल
मुंगेली।जिला मुख्यालय करही के 22 करोड़ 36 लाख 71 हजार रूपये से नवनिर्मित कलेक्टोरेट भवन (संयुक्त जिला कार्यालय) के बनने से जिले के 7 लाख 1 हजार 717 लोगों को सुविधा मिली है। यह कलेक्टोरेट कार्यालय लगभग 4 एकड़ भूमि पर 118 कमरों से सुसज्जित है। अब आम जनों का काम आसानी से हो जाएगा।

                                               प्रथम तल पर कलेक्टर कक्ष, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टरों, भू-अभिलेख शाखा, स्टेनो, रीडर, कलेक्टर न्यायालय कक्ष, कार्यालय अधीक्षक, आवक-जावक शाखा, जिला कोषालय, समाज कल्याण विभाग, मनियारी सभाकक्ष, चिंतन वाचनालय तथा द्वितीय तल पर जनसंपर्क कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास अभिकरण, अभिलेखागार, अंत्यावसायी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, योजना एवं सांख्यिकी, उद्योग विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति, विपणन, आबकारी विभाग, शिक्षा विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला निर्वाचन कार्यालय, एनआईसी, सी.जी. स्वान, बीएसएनएल एक्सचेंज कार्यालय सहित अन्य कार्यालय संचालित हो रहा है।

                                                 करही के व्यवसायी बाराती साहू ने बताया कि नवनिर्मित कलेक्टोरेट भवन में सभी शासकीय विभाग आ जाने से लोगों की आवाजाही बढ़ेगी।इससे हमारे व्यवसाय में भी आमदनी की वृद्धि होगी। लोकेश ने बताया कि कलेक्टोरेट भवन के बनने से ग्राम करही का वातावरण और भी स्वच्छ एवं सुंदर हो गया है।

                                                कम्पोजिट बिल्डिंग में सभी शासकीय विभाग आ जाने से आमजनों की सुविधा बढ़ गई है। अलग-अलग कार्यो के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ता है। मानसिंह मोहले का कहना है कि शासकीय विभागों के लिए मुंगेली में कम्पोजिट बिल्डिंग की नितांत आवश्यकता थी इस निर्माण का जिले के सभी नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close