मिल्खा सिंह भी शामिल होंगे हाफ मैराथन मे

Shri Mi
3 Min Read

sonmoni_borah_mantralay_file♦खेल सचिव बोरा ने की तैयारियों की समीक्षा
रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय हाफ मैराथन का आयोजन 19 फरवरी को नया रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में होगा।इस मैराथन में छत्तीसगढ़ सहित देश भर के धावक भाग लेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने गुरुवार को मंत्रालय में आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने बताया कि हाफ मैराथन में देश भर के धावकों के साथ मशहूर धावक मिल्खा सिंह भी शामिल होंगे। बैठक में बोरा ने अधिकारियों को मैराथन में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले धावकों के ठहरने और भोजन व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पीने का पानी, एम्बुलेंस, चिकित्सा आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सचिव ने कहा कि आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में वालेन्टियर की नियुक्ति भी कर लिए जाए।

                                    जो धावक राष्ट्रीय हाफ मैराथन में भाग लेना चाहते है उनका पंजीयन 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कर लिए जाए।उन्होंने बताया कि पंजीकृत धावकों का ही बीमा कराया जाएगा। धावकों का ऑनलाइन पंजीयन होगा और रेडियों फिक्वेंसी डीवाईस वाले चेस्ट नंबर प्रदान किए जाएंगे।

                                         बैठक में जानकारी दी गई की राष्ट्रीय हाफ मैराथन में राज्य के चयनित युवा धावक भी 21 किलो मीटर की हाफ मैराथन में भाग ले सकेंगे। मैराथन के विभिन्न वर्गो में महिला-पुरूष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 21 किलो मीटर, 10 किलो मीटर और पांच किलो मीटर एवं दिव्यागों के लिए तीन किलो मीटर ट्रायसिंकल दौड़ एवं दृष्टी बाधितों के लिए एक किलो मीटर की दौड़ आयोजित होगी।

                                          मैराथन में विजेताओं को लगभग तीस लाख रूपए के पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। 21 किलो मीटर की दौड़ में महिला-पुरूष दोनो के विजेता को तीन लाख, दूसरे स्थान वाले धावक को दो लाख और तीसरे स्थान पर आने वाले धावक को एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। विभिन्न वर्गो में दसवां से बीसवां स्थान पर आने वाले विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रदान किये जायेगें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close