मजदूरों के विकास के बिना देश का विकास असंभव…अमर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

mission fight for right ka subharambh (2)बिलासपुर—असंगठित और संगठित क्षेत्र के सभी मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार कई योजनाएं चला रही है। प्रदेश के मुखिया मजदूरों के हितों को लेकर संवेदनशील हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                यह बातें नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में आयोजित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कार्यक्रम में कही।

              अमर ने कहा कि मजदूरों का देश के अन्य नागरिकों की तरह सभी संसाधनों पर अधिकार है। इस मौके पर महापौर किशोर राय, श्रमिक संगठन के नेता दीपक जायसवाल और ईश्वर चंदेल समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

                          नगरीय प्रशासन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए बृहस्पति बाजार स्थित भवन में मजदूर सहायता केन्द्र खोला जाएगा। मजदूरों को आवश्यक सहायता मिलेगी। हमारी कोशिश है कि मजदूरों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा  मिलें।  अमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिनिमम वेज निश्चित कर दिया है। मजदूर परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।

           निकाय मंत्री ने उपस्थित कामगारों को संबोधित करते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र के महिला मजदूरों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आर्थिक फायदा को देखते हुए अकुशल मजदूरों को कुशल बनाया जा रहा है। अमर ने कहा कि गरीबों के विकास के बिना किसी भी देश का विकास संभव नहीं है।

             अमर अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड में 50 हजार तक इलाज की सुविधा दी जायेगी। आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिया जा रहा है। आरटीई के तहत गरीब परिवार के बच्चों को निजी बड़े स्कूलों में प्रवेश दिया जा रहा है। अभी तक एक लाख 3 हजार बच्चों को प्रवेश दिलाया जा चुका है।

                           श्रम दिवस के पूर्व संध्या पर नेशनल फ्रंट आफ इंडियन ट्रेड यूनियन के सभी पदाधिकारियों और श्रमिकों को अमर ने आश्सवान दिया कि  मजदूरों के हित में रमन सरकार हमेशा खड़ी है।

close