भाजपा की सर्जिकल खोज…कांग्रेस की चुटकी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस पार्टी ने पंडित दीनदयाल को भारतीय जनता पार्टी का सर्जिकल खोज बताया है। कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को इतिहास बदलने का आरोप लगाया।नेताओं ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक पंडित दीनदयाल की उपलब्धियां कहां थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडे ने प्रेस नोट जारी कर भाजपा नेताओं पर भारतीय इतिहास बदलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार भारतीय जनता पार्टी झूठ गढ़ने वाली पार्टी है। कथनी- करनी, चाल और चरित्र में जमीन आसमान का अंतर है।

                    अटल श्रीवास्तव ने बताया कि पंडित दीनदयाल भारतीय जनता पार्टी की सर्जिकल खोज हैं। जिन्हें भारतीय जनता पार्टी महिमामंडित कर रही है इतिहास में उनका कहीं जिक्र नहीं है। पिछले दिनों आई.ए.एस. शिव अनंत तायल ने सच क्या कहा उसे मंत्रालय में अटैच कर दिया गया।

                          कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पहले भी कई आई.ए.एस. ने गंभीर टिप्पणीयां की थीं लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई।आई.ए.एस. तायल ने अपने अध्ययनकाल में पं.दीनदयाल उपाध्याय के संदर्भ में किसी प्रकार का पठन-पाठन नहीं किया। आम लोगों में जिज्ञासा है कि पं.दीनदयाल उपाध्याय हैं कौन?

close