भक्त गया तिरूपति…घर में चोरों का धावा…पुलिस को पीड़ित का इंतजार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sarkanda thanaबिलासपुर—खमतराई स्थित हाउसिंग बोर्ड के सूने घर में बीती रात चोरों ने हाथ आजमाया है। ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मकान मालिक तिरूपति बालाजी का दर्शन करने आंध्रप्रदेश गए हैं। पड़ोसी की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पड़ोसियों ने मामले की जानकारी मकान मालिक अशोक सिंह को भी दी है। अशोक सिंह जल्द ही घर लौट रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खमतराई में बीती रात हाउसिंग बोर्ड के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोला है। अशोक सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरों ने सामान चोरी की है। अशोक सिंह के पड़ोसी नवीन केशरवानी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

                                                 सरकंडा पुलिस के अनुसार पडोसी नवीन केशरवानी ने बताया है कि मकान मालिक दो एक दिन पहले ही बालाजी का दर्शन करने तिरूपति गए हैं। चोरों ने मौके फायदा उठाते हुए सूने घर में धावा बोला है। सुबह मकान की स्थिति देखने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ले ली है। अशोक सिंह के आने के बाद ही मालूम होगा कि चोरों ने कितना नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। सारी जानकारी के बाद आरोपियों की तालाश की जाएगी।

close