बिलासपुर रेल मंडल में 15 को पेंशन अदालत

Shri Mi
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर।रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेशानुसार गत वर्ष 2013 से हर तिमाही पेन्शन अदालत का आयोजन किया जाता है। इसी कडी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मण्डल में अगले पेन्शन अदालत का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में दिनांक 15 सितम्बर गुरूवार को सुबह 11.00 बजे किया जायेगा। मंडल के समस्त सेवानिवृत कर्मचारियों को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि वे इस हेतु अपने आवेदन दो प्रति में पूर्ण दस्तावेज के साथ (जिसमें पी.एफ.नम्बर, सेवानिवृति तिथि, पी.पी.ओ.नम्बर लिखना अनिवार्य है बुधवार तक या इससे पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (पेंन्शन अदालत) को आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर कोई विचार नही किया जायेगा।
इस पेन्शन अदालत में पेन्शन से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओ का निराकरण किया जाता है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                     अगर किसी सेवानिवृत कर्मचारी को सेवा निवृत्ति के पश्चात मिलने वाला बकाया निपटान एवं पेन्शन भुगतान संम्बन्धी कोई शिकायत है तो वे अवश्य आवेदन करें ,जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
इस पेन्शन अदालत में न्यायालय में विचाराधीन, विवादास्पद, उत्तराधिकारी मामला तथा अन्य नीतिगत मामलों, रेलवे बोर्ड में लंबित प्रकरण, एवं प्री-2006 एवं पोस्ट 2006 मामलों को शामिल नही किया जायेगा ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close