बिलासपुर मे होगी 57 पटवारियों की भर्ती

Shri Mi
2 Min Read

prem prakash pandeyरायपुर।छत्तीसगढ़ में पटवारियों के 1085 पदों और राजस्व निरीक्षक के 90 पद पर भर्ती करने की वित्त विभाग से अनुमोदन मिलने के बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय से आयुक्त भू-अभिलेख को भर्ती करने की स्वीकृति जारी कर दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में पटवारियों एक हजार 405 और राजस्व निरीक्षक के 287 पद है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               राजस्व मंत्री ने बताया कि पटवारियों की भर्ती  प्रदेश के जिन जिलों में होनी है उनमे रायपुर में 45, बलौदाबाजार-भाटापारा, में 60, गरियाबंद, में 20, धमतरी में 35, महासमंद में 39, दुर्ग में 32, बेमेतरा में 25, बालोद में 50, राजनांदगांव में 126, कबीरधाम में 47, बस्तर में 25, कोंडागांव में 30, उत्तर बस्तर कांकेर में 30, नारायणपुर में 34, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में 20, सुकमा में 35, बीजापुर में 10, बिलासपुर में 57, मुंगेली में, 30, कोरबा में 47, सरगुजा में 32, सूरजपुर में 30, कोरिया में 50, रायगढ़ में 50, जशपुर में 25 और जांजगीर-चांपा में 86 पदों पर भर्ती की जाएगी ।

                                                             पाण्डेय ने बताया कि राज्य में 146 विकासखण्ड है जिसके विरूद्ध 150 तहसीलें स्थापित है। 37 नवीन राजस्व निरीक्षक  का भी गठन किया गया है। उनहोंने कहा कि  राज्य कुल 5002 पटवारी हल्का संचालित है। नवीन पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों की भर्ती से राजस्व के कार्य में ओर तेजी आएंगी ।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close