बिलासपुर को एक और पॉलीटेक्निक कॉलेज

Shri Mi
2 Min Read

college_buildरायपुर।प्रदेश के 11 जिलों कोरिया, जशपुर,  कांकेर,  कोण्डागांव,  नारायणपुर, बीजापुर, रामानुजगंज, बिलासपुर,रायपुर बस्तर और सूरजपुर में पॉलीटेक्निक संस्थान स्थापना की स्वीकृति केन्द्र सरकार से दी गई है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कुल 51 पॉलीटेक्निक कॉलेज संचालित है, जिसमें से 31 सरकारी और 20 गैर सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थान हैं। ग्यारह नये पॉलीटेक्निक संस्थान खुलने से राज्य में इनकी संख्या 62 हो जाएगी।केन्द्र सरकार की ‘सब-मिशन ऑन पॉलीटेक्निक आंडर द कोआर्डिनेटेड एक्शन फार स्किल डेव्हलमेंट‘ के तहत देश के ऐसे क्षेत्रों/ जिलों जहां पॉलीटेक्निक संस्थान नहीं है, वहां पॉलीटेक्निक की स्थापना की योजना शुरू की गयी है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के 11 जिलों में कॉलेज खोले जा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 केन्द्र शासन ने हर पॉलीटेक्निक की स्थापना के लिए 12 करोड़ 30 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस राशि में से 8 करोड़ रूपए पॉलीटेक्निक के भवन निर्माण और 4 करोड़ 30 लाख रूपए उपकरण और फर्नीचर पर व्यय किए जाएंगे, इस योजना के तहत स्थापित किए जाने वाले पॉलीटेक्निक बीजापुर और बिलासपुर में प्रारंभ किए गए है। नव स्थापित 11 पॉलीटेक्निक कॉलेजों में से 7 पॉलीटेक्निक संस्थाओं बीजापुर, नाराणपुर, कांकेर, बिलासपुर, कोरिया, जशपुर और रामानुजगंज के भवन निर्माण का दिसम्बर 2016 से शुरू हो चुका है, जो आगामी मार्च 2018 तक पूर्ण हो जाएगा। शेष चार कॉलेजों के भवन निर्माण का कार्य प्रक्रियाधीन है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close