बिलासपुर के डॉ टेकचंदानी को धन्वंतरी सम्मान

Shri Mi
3 Min Read

tekchandani_bspरायपुर।नया रायपुर में चल रहे पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम में कल पांच नवम्बर की शाम राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 18 नागरिकों और दो संस्थाओं को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए राज्य अलंकरणों से सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सम्मानित और पुरस्कृत होने वाले इन नागरिकों और संस्थाओं को बधाई दी है।बता दें कि बिलासपुर के डॉ मनोहर लाल टेकचंदानी  को आयुर्वेदिक चिकित्सा के वैज्ञानिक युग में पुनर्प्रतिष्ठा करने, स्वतंत्र स्वास्थ्य परामर्श कक्ष के साथ ‘‘वैद्यशाला‘‘ नामक संस्था की स्थापना, आयुर्वेद चिकित्सा के अथक प्रचार प्रसार करने के लिए ‘‘धन्वन्तरी सम्मान‘‘ से विभूषित किया जाएगा। डॉ मनोहर लाल टेकचंदानी का जन्म 22 मार्च 1948 को दुर्ग, जिला-दुर्ग, छत्तीसगढ़ में हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                    डॉ टेकचंदानी ने बी.ए.एम.एम. की उपाधि वर्ष 1969 में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर, पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ से प्राप्त की। शासकीय सेवा में सन् 1971 में वैद्य प्रथम श्रेणी के पद पर जिला बैतूल में कार्यभार ग्रहण किये। 1973 से 1980 तक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद पर विभिन्न शासकीय आयुर्वेद औषधालयों में तथा सन् 1980 से 1999 तक जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बिलासपुर में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। सन् 1999 में सम्भागीय अधिकारी आयुर्वेद संभाग बिलासपुर तथा सन् 2002 से 2010 तक जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आयुष विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के नोडल अधिकारी के रूप में सफलता पूवर्क कार्य किए ।

                                                                      सेवानिवृत्त होने के पश्चात स्वतंत्र स्वास्थ्य परामर्श कक्ष के साथ ‘‘वैद्यशाला‘‘ नामक संस्था की स्थापना के मुख्य चिकित्सक के रूप में अन्य पांच वैद्यों के साथ आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म के कार्य का निरंतर सम्पादन कर रहे हैं। साथ ही साप्ताहिक एवं समय-समय पर प्रमुख रूप से सप्ताह में एक बार प्रत्येक गुरूवार को निःशुल्क आयुर्वेद परामर्श एवं चिकित्सा कार्यो हेतु शिविर लगाये जा रहे हैं ।

                                                                 आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए इन्हे श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्रा.लि. नागपुर, गुजरात प्रांत की ऊंझा फार्मेसी, आध्यात्मिक संस्था मैनपुरी जिला-आगरा (उ.प्र.), म.प्र. और छ.ग. आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ द्वारा कई बार सम्मानित किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close