बहन के प्रेमी को मौत का तोहफा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

VIS MURDERबिलासपुर—बहन के साथ प्रेम करना पडोसी युवक को भारी पड़ा गया। प्रेमिका के भाई ने बहन के प्रेमी की टंगिया मारकर हत्या कर दी है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीडीह की है।  वारदात के बाद से इलाके में सनसनी है। आरोपी युवक को तोरवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              पुलिस जानकारी के अनुसार देवरीडीह निवासी सूरज यादव की बहन का मोहल्ले के ही युवक करण सूर्यवंशी से प्रेम संबध था। दोनों अपने परिवार की नजरों से दूर जब तब मिला करते थे। लेकिन सच्चाई बहुत दिनों तक नहीं छिपी। दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक युवती के भाई सूरज यादव को मिली। सूरज ने बहन के प्रेमी करण सूर्यवंशी को दूर रहने की हिदायत दी। बावजूद इसके दोनों का मिलना जुलना बंद नहीं हुआ।

                                  मना करने के बावजूद दोनों अपनी आदतों से बाज नहीं आए। बीते रात करण सूर्यवंसी सूरज की बहन से मिलने गया। दोनो के बीच बातचीत चल रही थी तभी अचानक सूरज यादव मौके पर पहुँच गया। बहन को देखते ही सूरज ने आपा खो दिया। आग बबूला सूरज ने पहले अपनी बहन को फटकार लगाते हुए घर छोड़ा। इसके बाद घर से टंगिया लेकर मोहल्ले में करण को ढूढने निकाल। इसी बीच सूरज और करण का सामना हो गया।

                      दोनों के बीच जमकर बहस हुई। बहस ने खूनी रंग ले लिया। बदले की आग में जल रहे सूरज ने  करण  के सिर पर टंगिये से वार कर दिया। टंगिया की मार से करण मौके पर ढेर हो गया। वारदात के बाद आस पास के लोगों ने आनन् फानन में करण सूर्यवंशी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल कराया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

                         करण की मौत की जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार युवक ने पुलिस से घटनाक्रम की जानकारी देते हुए अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर वारदात के समय प्रयोग किये गए टंगिया को बरामद कर लिया है।

Share This Article
close