पुलिस गिरफ्त में सागौन तस्कर–नींद में वन अमला

BHASKAR MISHRA

IMG-20150901-WA0008मुंगेली — अचानकमार के जंगलों से पेड़ं कटाई के बाद अवैध रूप से लकड़ी का व्यवसाय करने वाले चार लोगों को लोरमी पुलिस ने सागौरन के 22 सिलपट के साथ गिरफ्तार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           वन विभाग को मुखबिर से लगातार शिकायत मिल रही थी लोरमी क्षेत्र में ईमारती पेड़ों की अवैध कटाई कर बाजार में बेंचा जा रहा है। बावजूद इसके वन विभाग के कान में जूं नहीं रेंग रहा था। अंत में थककर स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत लोरमी पुलिस को दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आज लोरमी पुलिस ने एक टीम के साथ अवैध परिवहन करते हुए एक टाटा मैजिक वाहन को जब्त किया है। पुलिस को मैजिक वाहन से 22 नग सागौन सिलपट मिले हैं। पुलिस ने सागौन को खपाने ले जा रहे चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

           मालूम हो कि अचानक मार टाइगर रिजर्व जंगल से लगातार पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत मिल रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए लोरमी में एक चेक पोस्ट भी बनाया गया। बावजूद इसके लकड़ी अवैध परिवहन पर वन विभाग ने अभी लगाम नहीं लगा पाया है।

close