बिलासपुर— बिलासपुर नगर निगम को स्मार्ट सिटी बनाने के दिशा में युद्ध स्तर पर तैयारी शुरु कर दी गई है। नगर निगम आयुक्त रानू साहू ने निगम की आय बढाने के लिए खास रणनीति तैयार कर कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिया है। अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन कर संपत्तिकर की वसूली शतप्रितशत करने का फरमान जारी किया है।
निगम कमिश्नर रानू साहू ने बताया कि शहर के सभी बड़े होटल ,माँल, नर्सिंग होम के साथ-साथ कालोनियों की फिर से नाप जोख किया जाएगा। टैक्स का पुनः निर्धारण किया जाएगा। रानू साहू ने बताया कि प्रस्तावित नक्शे से बाहर होकर निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियमों की जो अनदेखी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खासतौर पर नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य करने वाले हाँटल, माँल नर्सिंग होम बनाने पर एक करोड रुपए का जुर्माना किया जाएगा।
निगम आयुक्त ने बताया व्यापारियों से अपनी अचल संपत्ति का सेल्फ असेसमेंट करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही निगम को वास्तविक राशि जल्द से जल्द जमा करने को कहा गया है। उन्होंने जांच के दौरान गलत जानकारी देने वालों को पांच गुना पेनाल्टी चुकाने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।