बिलासपुर–बिलासपुर हाईकोर्ट ने चर्चित तखतपुर में पीएमटी पर्चा लीक काण्ड के मास्टर माइंड मनीष कुमार सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। मामला साल 2011 का है। पी.एम.टी पर्चा लीक मामले से प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। मामले में प्रमुख आरोपी मनीष कुमार सिंह घटना बाद से फरार चल रहा था।
Join Our WhatsApp Group Join Now
पर्चा लीक काण्ड के तकरीबन 4 साल बाद पुलिस ने मास्टर माइंड को रायपुर से गिरफ्तार किया। उस समय आरोपी मनीष कुमार एक होटल में छिपा हुआ था। आरोपी ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दायर की थी। सुनवाई के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट की एकलपीठ ने मनीष कुमार सिंह की याचिका खारिज कर दिया है।