न्याय यात्रा का गौरेला में स्वागत..समापन में होंगे भूपेश

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20151116-WA0019बिलासपुर— जिला कांग्रेस कमेटी की किसान न्याय यात्रा चौथे चरण का दूसरे दिन गौरेला ब्लाक में आज आमसभा के साथ खत्म हुआ। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में आज पदयात्रा गौरेला के सारबहरा,भदौरा,सेमरा समेत कई गांवों से होकर निकली। इस दौरान  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, आमजन, किसान, क्षत्रीय प्रतिनिधियों के अलावा कोटा विधायक रेनू जोगी भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    चौथे चरण की पहले दिन की यात्रा मरवाही में रविवार को हुई थी। आज कांग्रेसियों ने गौरेला के गांवों का भ्रमण किया। मंगलवार को पेन्ड्रा के गावों के भ्रमण के बाद मरवाही और कोटा विधानसभा की यात्रा आमसभा के साथ खत्म होगी। इस मौके पर पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव, अमित जोगी और अजीत जोगी भी उपस्थित हो सकते हैं।

                       मरवाही विधानसभा किसान न्याय यात्रा के दूसरे दिन आमसभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला कहा कि प्रदेश की सरकार निरंकुश हो गयी है। पूरा देश जानता है कि इस बार मरवाही छत्तीसगढ राज्य का सबसे अकाल ग्रस्त क्षेत्र है। बावजूद इसके यहां अभी तक सरकारी मशीनरी ने राहत का कार्य शुरू नहीं किया है। लोग दाने दाने को मोहताज हैं। सरकार कागजों पर विकास का घोड़ा दौड़ा रही है। कोटा मरवाही विधानसभा के लोग पेट के लिए पलायन को मजबूर हैं।लेकिन सरकार को पलायन कहीं नहीं दिखाई दे रहा है। समय से पहले ही कांग्रेस ने सरकार को बता दिया था कि मानसून ठीक नहीं है। बावजूद इसके रमन सिंह सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

                                    राजेन्द्र शु्क्ला ने कहा कि दबाव में सरकार ने धान खरीदी का समय जरूर बदल दिया है। लेकिन अभी तक किसानों से किये गये वादों को भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया है। ना तो समर्थन मूल्य ही मिला है और ना ही बोनस। किसान खून के आंसू रो रहा है। गरीबों की हाय प्रदेश सरकार को लगेगी। जनता खामोश है लेकिन परिवर्तन का मन बना लिया है।

                   लोगों को संबोधित करते हुए कोटा विधायक रेणु जोगी ने कहा कि आदिवासी दाने दाने को मोहताज हैं। ठण्ड भी सामने आ गयी है। उनकी माली स्थिति पहले से ही ठीक नहीं थी।  ऐसे में वे ठंड से सामने कैसे करेंगे। सरकार को इसकी चिंता नहीं है। दो महीने से क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है। लेकिन अभी तक राहत का पैकेज नहीं पहुंचा है। प्रदेश की सरकार अंधी गूंगी बहरी हो चुकी है। अब किसान सरकार को बदलकर ही दम लेंगे। उन्होंनें कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में कांग्रेस किसान गरीब और जरूरत मंदों के साथ खड़ी है।

                          न्याय यात्रा के प्रभारी पिनाल उपवेजा ने कहा कि जैसे जैसे कांग्रेस किसानों गरीबों और गावों में पहुच रही है। लोग बिना किसी बुलावे के कांग्रेस की यात्रा में शिरकत कर रहे हैं। जगह-जगह न्याय यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। जल्द ही सरकार को किसानों के सामने झुकना होगा।

              यात्रा में महेश दुबे,पंकज सिंह,सुभाष सिंह ठाकुर,हर्मेन्द्र शुक्ला, कुन्दन समेत की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए। यात्रा का समान मंगलवार को पेन्ड्रा में होगा।

close