नोट से रंग छूटने से लोग परेशान…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

200बिलासपुर— नये नोट को लेकर लोगों में कानापूसी शुरू हो गयी है। पहले तो नए नोट के आकार प्रकार को लेकर बहस हो रही थी। अब बहस की दिशा नोट के रंग छोडने को लेकर है। आ कुछ लोगों ने बताया कि दो हजार रूपए का नया नोट रंग छोड़ता है। कांग्रेस पार्षद निर्मलकर और शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि हम लोगों को भी नया नोट मिला है। लेकिन देखने में आया कि नोट का रंग हाथ और कपड़े में लग रहा है।

                                           पार्षद निर्मलकर और शैलेन्द्र जायवाल ने बताया कि हम लोगों को बैंक से दो हजार का नया नोट एक्सचेंज के दौरान मिला है। घर आने के बाद देखा कि नया नोट रंग छोड़ रहा है। पहले तो विश्वास नहीं हुआ। बाद में हाथ देखा कि नोट का रंग लगा है। विश्वास नहीं होने पर हम लोगों ने नोट को कपड़े से साफ किया। इसके बाद कपड़े में भी नोट का रंग लग गया। शैलेन्द्र ने बताया कि नोट से रंग भी निकलता है ऐसा मेरी जानकारी में पहली बार हुआ है। समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों। जिला प्रशासन और सरकार को स्पष्ट करना पड़ेगा कि आखिर नोट के रंग छोड़ने का क्या कारण हो सकता है। शैलेन्द्र नहीं कहता कि नोट नकली है। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि नोट से रंग निकल रहा है।

close