नोटबंदी अभियान के खिलाफ कांग्रेस की मौन रैली

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

raipur-congress_20141015_92042_15_10_2014रायपुर—प्रदेश कांग्रेस कमेटी नोटबंंदी अभियान के खिलाफ 26 नवम्बर को राजधानी में मौन रैली निकालने का एलान किया है। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। रायपुर में आज कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी और मोर्चा संगठन प्रभारियों की बैठक में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि बिना तैयारी के नोटबंदी अभियान से समाज के सभी वर्ग परेशानी हो रही हैं। बावजूद इसके केन्द्र सरकार ने परेशानियों को दूर करने अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                रायपुर में आज पीसीसी कार्यकारिणी और मोर्चा संगठनों को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी सरकार के अचानक  नोटबंदी अभियान से जनता परेशान है। बिना तैयारी के बड़े नोट बंद होेने से समाज का सभी तबका सड़क पर आ गया है। आचनक हुये निर्णय से दैनिक जीवन में बहुत परेशानियां हो रही है। गृहणियां, नौकरी पेशा वर्ग, छात्र और व्यापारी वर्ग नोटबंदी के फैसले से कठिनाईयों का सामना कर रहा है। केन्द्र और  राज्य सरकार जनता को हो रही परेशानी को दूर करने अभी तक ठोस कदम नहीं उठा पायी है। ऐसा लगता है जनता को हो रही इन परेशानियों से सरकार का कोई सरोकार नहीं है।

              भूपेश ने कहा कि आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में 26 नवम्बर दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन रायपुर से मौन जुलूस निकाला जायेगा। जूलूस शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि मौन जुलूस में जिला कांग्रेस कमेटी, एनएसयुआई, सेवादल, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी और प्रभावित वर्ग के प्रतिनिधि दो-दो की लाइन बनाकर शहर के प्रमुख मार्ग से गुजरेगे।

                              भूपेश बघेल ने कहा कि मौन जुलूस फिलहाल राजधानी रायपुर में निकाला जाएगा। इसके बाद समूचे छत्तीसगढ़ में मोदी सरकार के नोटबंदी, विमुद्रीकरण के फैसले से आम जनता को हो रही परेशानी के विरोध में मौन रैलियां निकाली जाएगी।

                                               बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री मो. अकबर, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष बोधराम कंवर, पूर्व सांसद पी.आर. खुंटे, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, उपाध्यक्ष बी.डी. कुरैशी, गुरूमुख सिंह होरा, महामंत्री गिरीश देवांगन, घनाराम साहू, शांति सलाम, डाॅ. शिवकुमार डहरिया, शैलेश नितिन त्रिवेदी, डाॅ. प्रेमसाय सिंह, प्रदेश कांग्रेस युवा कांग्रेस अध्यक्ष उमेश पटेल, अब्दुल हमीद हयात, रूद्रकुमार गुरू, राजेश तिवारी, दीपक दुबे, शंकर लाल ताम्रकार, भोलाराम साहू, मीडिया चेयरमेन ज्ञानेश शर्मा, प्रदेश सचिव शिवसिंह ठाकुर, अजय साहू, हरदीप बेनीपाल, कार्यसमिति सदस्य रमेश वल्र्यानी, इंदरचंद धाड़ीवाल, राजकुमार दीवान, दुर्गा बघेल, दौलत रोहड़ा, कृष्ण कुमार यादव, जिला प्रभारी सचिव शफी अहमद, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, श्यामलाल कंवर, विद्याभूषण शुक्ला उपस्थित थे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने अपने विचारों को सबके सामने रखा।

Share This Article
close