नोटबंदी:व्यापारी भी करे सरकार का सहयोग-उद्योग मंत्री

Shri Mi
2 Min Read

IMG_20161129_215340_090रायपुर।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल ने मंगलवार को मंत्रालय में विमुद्रीकरण का उद्योगों पर पड़े प्रभाव की समीक्षा की। बैठक में चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी और बैंक अधिकारी मौजूद थे। बैठक में उद्योग मंत्री ने कहा कि व्यापारियों को सरकार हरसंभव मदद करने को तैयार है। व्यापारी भी सरकार के साथ सहयोग करें और डिजिटल पेमेंट के लिये लोगों को प्रोत्साहित करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर व्यापारिक प्रतिष्ठान में ग्राहक के लिये विकल्प के रूप में पीओएस मशीन जरूर हो। सभी कलेक्टर्स को भी कहा गया है कि ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिये स्थानीय स्तर पर व्यापारियों और ग्राहकों को सहयोग करें।

                    उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी निर्देश दिये हैं कि व्यापारी और आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि लेबर के पेमेंटे खातों में ही हो इसकी कोशिश की जाये साथ ही जिनके अब तक खाते नहीं खुले हैं उनके खाते जल्द से जल्द खोले जायें। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि नये खाते खोलने के लिये ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाये जाएं ताकि ऑनलाइन भुगतान में आसानी हो सके।

                   जनधन खातों में रूपे कार्ड सबसे सस्ता भुगतान करने का विकल्प है इसलिये जो भी जनधन खाता धारक हैं उन्हें रूपे कार्ड से भुगतान के लिये प्रोत्साहित किया जाये। चेंबर के प्रतिनिधियों ने उद्योग मंत्री से मजदूरों को कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट करने के लिये ट्रेनिंग देने की मांग की।

                    साथ ही कहा कि चेंबर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिस्थिति से निपटने में सहयोग करेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close