धूम धाम से मनाया गया आशा का जन्मदिन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20151013-WA0009बिलासपुर—कानन पेन्डारी जुलाजिकल पार्क में ज टाईग्रिस आशा का जन्मदिन धूम धाम से मनया गया। इस मौके पर आशा को लोगों ने बधाई दी। साथ ही उसके लम्बी उम्र की कामना की। आशा के जन्मदिन पर केक भी काटा गया। वनमण्डलाधिकारी अमिताभ वाजपेयी ने डॉ रश्मि बुधिया को आशा को एक वर्ष के लिए गोद लिये जाने पर प्रमाण पत्र भी दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   कानन पेण्डारी में टाइग्रिस आशा की दूसरी जन्मतिथि धूमधाम से मनाया गया। केक काटा गया। सभी लोगों ने आशा की लम्बी उम्र की कामना की। इस दौरान आशा को गोद लेने वाली डॉ.रश्मि बुधिया विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में बिलासपुर वन वृत के वनमण्डालाधिकारी अमिताभ वाजपेयी, रेंजर टी.आर.जायसवाल, डॉ.रश्मि बुधिया,डॉ. दिव्यांश बुधिया समेत कानन प्रशासन के कर्मचारी और सैलानी उपस्थित थे।

           जन्मदिन कार्यक्रम पर डीएफओ अमितताभ ने डॉ.बुधिया को गोद लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही टाइग्रिस आशा,भारतीय नाग और काला हिरण को एक साल तक गोद लेने के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया।

                 जन्म दिवस पर खुशियां मानने के बाद डॉ.रश्मि बुधिया ने कानन प्रबंधन को बधाई दी। बुधिया ने पहले ही गोद लेते समय लिए कालाहिरण के लिए ग्यारह हजार रूपए, भारतीय नाग के लिए तीन हजार रूपए, का चेक जमा किया है।

close