धमकी देने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150721-WA0001बिलासपुर— वरिष्ठ पत्रकार आलोक प्रकाश पुतुल को धमकी देने वाले युवक को भोपाल से हिरासत में ले लिया गया है। बिलासपुर पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर बिलासपुर लाने के प्रयास में लगी हुई है। उम्मीद है कि देर रात तक तथाकथित स्वनिल श्रीवास्तव को बिलासपुर ला लिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         6 दिन पहले बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार आलोक प्रकाश पुतुल को किसी स्वप्निल श्रीवास्तव ने फोन पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। बिलासपुर प्रेस क्लब ने इसके विरोध में आलोक पुतुल के साथ आई जी से मिलने से पहले सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराया था। आई जी ने बताया कि फोन ट्रेस कर लिया गया है। बिलासपुर से एक टीम युवक को गिरफ्तार करने भोपाल भेजा गया है। इसके बाद बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष शशिकांत कोन्हेर की अगुवाई में सोमवार को एक दिन धरना प्रदर्शन कर फोन पर धमकी देने वाले को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा गया था।

                           सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आलोक प्रकाश पुतुल को धमकी देने युवक को भोपाल से बाहर किसी स्थान से हिरासत में ले लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को देर रात तक बिलासपुर तीन सदस्यी पुलिस टीम लेकर पहुंच जाएगी।

धमकी देने वाले का क्या था मंसूबा

      हमें खुशी है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यदि यह जानकारी सही है तो हम आने वाले समय में उग्र आंदोलन की गतिविधियों की योजना पर पुनर्र्विचार करेंगे। पुलिस अब पता लगाए कि धमकी देने के पीछे उसका मंसूबा क्या था। या फिर वह किसी के इशारे पर धमकी दिया था।

                                                                                     शशिकांत कोन्हेर…..अध्यक्ष बिलासपुर प्रेस क्लब

close