देर रात तक खुले रहने वाले शराब दुकानों पर होगी कार्यवाही

Shri Mi
2 Min Read

1133रायपुर। शुक्रवार को आबकारी भवन में आबकारी आयुक्त अशोक अग्रवाल ने राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाएं। सभी जिलों में समय से पहले या देर रात तक दुकानें खुलने पर कार्रवाई करे और सभी मदिरा दुकानों में निर्धारित मानकों का पालन किया जाए साथ ही उन्होंने लक्ष्य के अनुसार राजस्व प्राप्ति के निर्देश भी दिए।बैठक में उन्होंने सभी जिलों में लक्ष्यानुसार राजस्व के प्राप्ति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान कुछ स्थानों पर संचालित दुकानों से राजस्व की प्राप्ति काफी कम पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा राजस्व की बढ़ोŸारी का प्रयास करने के निर्देश दिये। दुकानों से निर्धारित दर पर मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये, अधिक या कम दर पर मदिरा की बिक्री होने पर कड़ी कार्रवाई की समझाइश दी गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सार्वजनिक स्थल पर मदिरा पीने पर रोक लगाने के लिये आबकारी अमले को निरंतर सक्रिय रखने के और पकडे़ जाने पर प्रकरण कायम करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कुछ स्थानों के डिस्टलरीज तथा बॉटलिंग प्लांट में विभागीय अमलें द्वारा सतत निरीक्षण न करने पर नाराजगी जाहिर की और प्लांट मे जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी की नियुक्ति करने हेतु निर्देश दिये।

                मनोरंजन कर की समीक्षा के दौरान राज्य में ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के तहत् मनोरंजन कर के पंजीयन एवं भुगतान को ऑन लाईन माध्यम से किये जाने की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित छबिगृहों का पंजीयन दो माह में अवश्य कराएं।

             आबकारी आयुक्त ने कहा कि शहर में सभी घरों में सेटअप बॉक्स लगवाना सुनिश्चित करें। इससे ही केबल आपरेटर के ग्राहकों की वास्तविक संख्या की जानकारी मिलेगी और अधिक से अधिक आय की प्राप्त होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close