तोता तस्करों पर वन विभाग की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20151017-WA0006बिलासपुर– बिलासपुर वन अमला ने अवैध रूप से तोता की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर वन अमला ने दोनों आरोपियों को लगरा से हिरासत में लिया है। दोनो आरोपी लम्बे संमय से तोता बेचते और तस्करी करते थे। फिलहाल दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। तोता वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               वन अमला ने मुखबिर की सूचना पर आज लगता से तोते की तस्करी करते दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों का नाम शैख इजराइल और संजय विश्वकर्मा है। दोनों वन अमले से बताया कि जंगले से पकड़कर दोनो लम्बे समय से पक्षियों का व्यापार कर रहे हैं। वन विभाग ने दोनो आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनिमय के धारा 216 क,ख और 41-1-50,51 तहत कार्रवाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं तोतों को अपने कब्जे में लिया है।

                         मालूम हो वन्य जीव अधिनियम के तहत पशु पक्षी का अवैध रूप से व्यापार या प्रताड़ित करने के कठोर सजा का प्रवाधान है। बावजूद इसके तोतों की तस्करी पर वन विभाग लगाम लगाने में हमेशा नाकाम नजर आया है।

close