डोंगरगढ़ मंदिर में बनेगा नया रोप-वे

cgwallmanager
1 Min Read

images (2)रायपुर। केन्द्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ डोंगरगढ़ में रोप-वे सहित अन्य विकास कार्यों के लिए 0.90 हेक्टेयर (लगभग सवा दो एकड़) संरक्षित वनभूमि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे वहां पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक बम्लेश्वरी मंदिर तक नये रोप-वे का निर्माण भी जल्द किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर के प्रति आभार प्रकट किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

      मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में नई दिल्ली से आए केन्द्र सरकार के वन महानिदेशक डॉ. एस.एस.नेगी ने इस वनभूमि के फारेस्ट क्लियरेंस का स्वीकृति पत्र सौंपा। इस अवसर पर वनमंत्री महेश गागड़ा, मुख्य सचिव विवेक ढांड, गृह विभाग के प्रमुख सचिव बी.व्ही.आर. सुब्रमण्यम, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अमिताभ जैन, ऊर्जा विभाग और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, सचिव सुबोध कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक ए.ए.बोआज सहित अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक सर्वश्री मुदित कुमार सिंह और कौशलेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव रजत कुमार तथा अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

close