ठेले खोमचे वालों को भी कराना होगा पंजीयन

Shri Mi
3 Min Read

theleबिलासपुर।मेयर इन कौंसिल की बैठक सोमवार को निगम के विकास भवन दृष्टि सभाकक्ष में महापौर किशोर राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निगम की योजनाओं एवं जनहित के प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिये गये और स्वीकृति प्रदाय की गयी।बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने एवं मुख्य मार्गों में ठेले में सामान रखकर व्यवसाय करने के कारण यातायात में दिक्कत होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है जिसे देखते हुए ठेले में सामान रखकर व्यवसायियों को दीपावली के बाद अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन कराकर निगम में व्यवसाय करने की अनुमति लेना आवश्यक होगा नहीं तो अवैध हाथ ठेले वालों पर कडी कार्यवाही की जावेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                        इसी तरह यातायात में रुकावट करने वालेअवैध अतिक्रमण के कारण आने जाने मे होने वाली दिक्कत को देखते हुए यातायात में बाधित अवैध अतिक्रमणों को सील करने की कार्यवाही की जावेगी।

                                                               व्यापार विहार योजना /राजकिशोर नगर योजना के तहत विभिन्न आकार के भूखण्डों का आबंटन 30 वर्षों के लीज में पट्टा पंजीयन किया गया है।आबंटित भूखण्डों की लीज अवधि साल 2018 और 2020 में खत्म हो रही है। इसलिए मिले हुए प्रीमियम का 15 प्रतिशत बढाये हुए पुनः लीज अवधि 30 वर्षों के लिए जाने हेतु विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए ,पर विचार करते हुए अवधि बढाये जाने की स्वीकृति प्रदाय की गयी।

                                                                      शहर में राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना अंतर्गत रिकाण्डों बस्ती में कर्मर्शियल काम्पलेक्स का निर्माण हेतु प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। कंसलटेंट मे.पिल्लीवार एंड एसोसिएट्स द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट एवं मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना के दिशा निर्देश अनुसार योजना के 50 प्रतिशत राशि ऋण के रूप में स्वीकृति दी जावेगी। जिस पर विचार करते हुए स्वीकृति प्रदाय की गयी।

                                                                    ईमलीपारा सडक मसानगंज रोड से ईमलीपारा होकर पुराने बसस्टैण्ड तक सडक चैडीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु पुनरीक्षित प्राक्कलन प्रस्तुत किया गया जिसकी स्वीकृति प्रदाय की गयी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close