टोयोटा कार से 11 लाख की चांदी बरामद…सिल्ली के साथ दो आरोपी पकड़ाए

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cg_policeबिलासपुर— तखतपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 35 किलोंं से अधिक चांदी और सिल्ली बरामद किया है। जब्त चांदी की कीमत करीब 11 लाख रूपए से अधिक है। पुलिस ने पूछताछ के बाद पुख्ता दस्तावेज नहीं पेश किये जाने पर  दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

                                       बुधवार दोपहर को तखतपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान लाखों रूपए की चांदी और जेवर बरामद किये हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली कि मध्यप्रदेश पासिंग टोयोटा कार में चांदी के जेवरात और सिल्ली का परिवहन हो रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोपहर को विशेष वागन चेकिंग चलाया। इसी दौरान बताये गयी कार जिसका नम्बर MP-15-9878 है को देखा गया।

                    पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान टोयोटो कार से लगभग 36 किलो चांदी के जेवर और तीन सिल्ली बरामद की।पुलिस ने टोयोटा में सवार मध्यप्रदेश सागर निवासी मनोज नामदेव और रवि यादव को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 हजार नगद भी बरामद किया है। जब्त चांदी की कीमत करीब 11 लाख रूपए बतायी जा रही है।

                                   पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 102 का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायाल में पेश कर दिया गया है।

close