जनरक्षक कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का समर्थन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170324-WA0147बिलासपुर— जिला कांग्रेस कार्यालय में जन स्वास्थ्य रक्षक संघ और कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। जनस्वास्थ्य रक्षकों ने बताया कि सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। स्वास्थ्य सेवा देने से रोका जा रहा है। बिना प्रशिक्षित मितानिनों से दवाइयां बटवाई जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            जन स्वास्थ्य रक्षकोंं ने जिला कांग्रेस नेताओं से सरकार पर भेदभाव और मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। भारी संख्या में कांग्रेस नेताओं से न्याय की गुहार लगाने जन स्वास्थ्य रक्षकों की भीड़ जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंची। जनस्वास्थ्य रक्षकों ने कांग्रेस नेताओं के सामने समस्याओं से निजात दिलाने गुहार लगायी। संघ अध्यक्ष तृप्ति चंद्रा ने बताया कि सरकार जन स्वास्थ्य रक्षको को स्वास्थ्य सेवा देने से रोक रही है।

                                                                                       तृप्ति चंद्रा के अनुसार 22 सालो सभी स्वास्थ्य रक्षकों को समय- समय पर सरकार से प्रशिक्षण मिलता है। सरकार प्रति माह 500 रूपए मानदेय भी देती है. प्रशिक्षण के बाद सभी को दक्षता प्रमाण पत्र दिया जाता है। बावजूद इसके प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को काम करने से रोका जा रहा है। बीएमओ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। बिना प्रशिक्षित महिला मितानिनों से दवाइयों का वितरण कराया जा रहा है। सरकार आम जनता और मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रही है।

                       जनस्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजिरुद्दीन, चित्र लेखा कानस्कर, सुनीता यादव ने संबोधित किया।

          पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के सामने रखा जाएगा। उनके दिशा निर्देश में कांग्रेस पार्टी रणनीति के तहत जनरक्षकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। नरेन्द्र और राजेन्द्र शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को 27 मार्च सोमवार को 12 बजे कांग्रेस भवन तिलक नगर पहुचने को कहा। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि बैठक के बाद कलेक्टर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

                कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष तृप्ति चंदा समेत बिलासपुर, बिल्हा, मस्तुरी, मरवाही, बेलतरा, कोटा, अकलतरा समेत विभिन्न ब्लाक से भारी संख्या मेंं कार्यकर्ता मौजूद थे।

close