जगदलपुर मे रमन-न्यायधानी मे अमर लेंगे सलामी

Shri Mi
3 Min Read

26ramanरायपुर।प्रदेश मे गणतंत्र दिवस की तैयारियां उत्साह के साथ शुरू हो गई हैं।गुरूवार 26 जनवरी को मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में सवेरे 9 बजे आयोजित किया जाएगा,जहां राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ध्वजारोहण करेंगे।परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश भी पढ़ेंगे।वहीं मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      सामान्य प्रशासन विभाग से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों के नामों की घोषणा कर दी गई।विभाग से जिला कलेक्टरों को भेजे गए परिपत्र के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, बलौदाबजार में और विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, जांजगीर-चाम्पा में ध्वजारोहण करेंगे।

                                                    अजय चन्द्राकर धमतरी में ध्वजारोहण करेंगे। बिलासपुर में नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अमर अग्रवाल और रायगढ़ में कृषि तथा जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री केदार कश्यप दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), उच्च शिक्षा और राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय दुर्ग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री पुन्नूलाल मोहले मंुगेली, लोक निर्माण और परिवहन मंत्री राजेश मूणत राजनांदगांव, गृह, जेल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रामसेवक पैकरा सरगुजा में ध्वजारोहण करेंगे। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री रमशिला साहू बालोद और पर्यटन, संस्कृति और सहकारिता मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा में ध्वजारोहण करेंगे। वन, विधि और विधायी कार्य मंत्री महेश गागड़ा बीजापुर में और खेल एवं युवा कल्याण तथा श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े बैकुण्ठपुर (कोरिया) में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

                                                   संसदीय सचिवों में चम्पा देवी पावले सूरजपुर, गोवर्धन मांझी गरियाबंद, शिवशंकर पैकरा जशपुर में ध्वजा रोहण करेंगे। संसदीय सचिवलाभचंद बाफना उत्तर बस्तर (कांकेर), रूपकुमारी चौधरी महासमुन्द, मोतीराम चन्द्रवंशी कवर्धा (कबीरधाम), लखन देवांगन कोरबा, राजू सिंह क्षत्रीय कोण्डागांव, सुनीति राठिया बलरामपुर, अम्बेश जांगड़े नारायणपुर और संसदीय सचिव तोखन साहू सुकमा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। परिपत्र के अनुसार जिला कलेक्टरों द्वारा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का निर्धारण मुख्य अतिथियों के परामर्श से किया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close